मैं डॉक्टर अंकुर प्रकाश गुप्ता मानव उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के एक छोटे से कस्बे खतौली का रहने वाला हूं जब मैं 18 साल का हुआ तभी मैं रक्तदान सेवा कार्य से बहुत प्रभावित हुआ तथा रक्तदान सेवा के लिए इस क्षेत्र से जुड़ गया तथा एक नियमित रक्तदाता बना तथा जीवन में अभी तक 54 बाद रक्तदान कर चूका हु इसी के साथ मैंने जीवन रक्षक नाम की एक संस्था की सदस्यता ली जो कि जरूरत पड़ने पर रोगियों के लिए रक्त प्रबंधन का कार्य करती थी परंतु इस क्षेत्र में और कुछ नया,और बेहतर और अच्छा सीखने और करने की चाह सदैव बनी रही जिस क्रम में सन 2018 में प्रथम बार श्रीमान राहुल शोलापुरकर जी के आग्रह पर मैंने फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया की एक कॉन्फ्रेंस मैं प्रतिभाग किया जहां मेरी मुलाकात परम आदरणीय श्री महेश त्रिवेदी जी से हुई तथा उनसे बहुत प्यार एवं शिक्षा प्राप्त हुई तथा महेश दादा ने मुझे बताया कि उन्होंने थैलेसीमिया विषय पर एक लघु कथाओ का संग्रहण कर एक किताब का निर्माण किया है परंतु यह किताब अंग्रेजी भाषा मैं लिखी गई थी तथा महेश दादा चाहते थे कि इस किताब का अन्य भाषाओं में भी अनुवाद किया जाए तो मैंने उनसे आग्रह किया के दादा आप मुझे अपनी पुस्तक दीजिए मैं इसको हिंदी भाषा में अनुवादित करने का प्रयत्न करता हूं इसके पश्चात महेश दादा ने अपनी यह पुस्तक आशाकिरण 11 नवंबर 2019 को मुझे डाक द्वारा मेरे पते पर भेजी तथा साथ में मुझे एक पत्र लिख कर मुझे आदेशित किया कि इस पुस्तक के हिंदी अनुवाद करने के बाद मैं उन्हें सूचित करूं परंतु यह हम सभी का दुर्भाग्य है के जब तक यह किताब पूर्ण रूप से अनुवादित हो पाती हमारे प्रिय दादा महेश त्रिवेदी जी बैकुंठ लोक प्रस्थान कर चुके थे यह सूचना मिलने पर मुझे हार्दिक दुख एवं असमंजस हुआ की मेरे द्वारा किए गए कार्य के लिए अब मैं किसे सूचित करूं तब 2022 में मेरी भेंट महेश त्रिवेदी जी के सुपुत्र बड़े भाई श्री अमित त्रिवेदी जी से FBDOI की ही एक कॉन्फ्रेंस में हुई तथा मैंने यह सभी प्रकरण उनके संज्ञान में लाना उचित समझा तथा उनसे बातचीत करने पर मुझे बड़े भाई अमित त्रिवेदी जी का बहुत ही सहयोग,मार्गदर्शन एवं इस पुस्तक के संपादन हेतु अनुमति प्राप्त हुई जिस कारण आज यह किताब आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर पा रहा हूं तथा इस रूप में मेरे प्रिय दादा महेश त्रिवेदी जी को यह मेरी एक तुच्छ सी श्रद्धांजलि भेंट भी है डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता उर्फ मानव गुप्ता PhD (Social Work),CFM CCU,Peace Ambassador EAU
Prijshistorie
* Prijshistorie bevat geen data van Amazon.
Prijzen voor het laatst bijgewerkt op: